विद्यार्थी उपलब्धियाँ
कक्षा 12 विज्ञान के तीन विद्यार्थी (माक्षी पांडे, आयुष, अनुभव रावत) तथा कक्षा 10 के विद्यार्थी अर्जित सिंह IIT खड़कपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम हेतु चयनित हुए | आईआईटी खड़गपुर का KRITI (Knowledge, Research and Innovation for Transformative Impact) कार्यक्रम स्कूली छात्रों और युवाओं में वैज्ञानिक अनुसंधान, पूछताछ और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल है।
कक्षा 10 की छात्रा प्रेरणा जोशी को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के लालकिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया | प्रेरणा जोशी का चयन “India 1947 vs India 2047” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। यह प्रतियोगिता स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में MyGov प्लेटफॉर्म के माध्यम से रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई थी। देशभर से प्राप्त 9,300 से अधिक प्रविष्टियों में प्रेरणा ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रण के साथ प्रमाण पत्र और 5,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।