प्रेरणा जोशी
कक्षा 10 की छात्रा प्रेरणा जोशी को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के लालकिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया | प्रेरणा जोशी का चयन “India 1947 vs India 2047” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। यह प्रतियोगिता स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में MyGov प्लेटफॉर्म के माध्यम से रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई थी। देशभर से प्राप्त 9,300 से अधिक प्रविष्टियों में प्रेरणा ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रण के साथ प्रमाण पत्र और 5,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।